प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा जैन भवन, सीकर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 248 मरीज लाभान्वित
बजाज रोड, सीकर स्थित जैन भवन में प्रिंस हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कैम्प में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, जनरल सर्जन, ऑर्थोपेडिशियन व ईएनटी विशेषज्ञ टीम द्वारा बीपी, शुगर, मौसमी बीमारियाँ, नाक, कान, गला, जोड़ों का दर्द, महिला सम्बंधी बीमारियों सहित विभिन्न बीमारियों के 248 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व आवश्यक जांच कर निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गई।
शिविर में भगवान महावीर चैरिटी ट्रस्ट से मंत्री किशोर संगही, अध्यक्ष विमल जैन झांझरी, कोषाध्यक्ष गजेंद्र जैन, सदस्य आशीष जयपुरिया, अमित पिराका, ट्रस्टी महेंद्र काला, विवेक पाटोदी सहित अनेक गणमान्यजन शरीक हुए।
इस अवसर पर ट्रस्ट के मंत्री किशोर संगही ने आमजन को उत्कृष्ट व निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु प्रिंस हॉस्पिटल की टीम व डाॅक्टर्स का आभार जताया।