महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर आयोजित हुआ वॉटर जुम्बा सेशन

महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर आयोजित हुआ वॉटर जुम्बा सेशन

सीकर

सीकर शहर में आयोजित वॉटर जुम्बा सत्र महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, फिटनेस और मानसिक प्रसन्नता का अनूठा संगम बनकर सामने आया। शहर के सांवली रोड स्थित वाटर पार्क में इस विशेष आयोजन में महिलाओं ने पानी के बीच उत्साहपूर्ण जुम्बा व्यायाम करते हुए न केवल अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया, बल्कि दैनिक तनाव से भी राहत महसूस की।कार्यक्रम का आयोजन होलिस्टिक वेलनेस सेंटर की संस्थापिका निधि शर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर वातावरण उपलब्ध कराया, जहाँ महिलाएं स्वयं के स्वास्थ्य, फिटनेस और मानसिक संतुलन को बेहतर बना सकें।सत्र में शामिल महिलाओं ने बताया कि पानी में किए गए जुम्बा व्यायाम ने उन्हें शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय, फिट और मानसिक रूप से शांत महसूस कराया। संगीत, उत्साह और सामूहिक सहभागिता ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास, खुशी और नई ऊर्जा साफ दिखाई दी।होलिस्टिक वेलनेस सेंटर द्वारा समय-समय पर महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और मानसिक कल्याण को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। यह वॉटर जुम्बा सत्र महिलाओं के लिए आत्म-देखभाल, स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

abtakhindi khabarhindi newshindi updateNewsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update