मुख्यमंत्री के नागरिक अभिनंदन समारोह को सफल बनाने हेतु शेखावाटी फाउंडेशन की बैठक आयोजित
सीकर
शेखावाटी फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक राकेश कुमार लाटा की अध्यक्षता में आगामी 20 जुलाई को जयपुर स्थित बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से सीकर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नागरिक अभिनंदन समारोह की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं सीकर जिले से प्रबुद जनो की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश संयोजक श्राकेश कुमार लाटा ने कहा कि यमुना जल समझौते की ऐतिहासिक उपलब्धि एवं इस जनकल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शेखावाटी क्षेत्र के लिए हुआ यह समझौता क्षेत्र के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
बैठक के दौरान हाल ही में दिवंगत हुए वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री के.सी. मालू को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नागरिक अभिनंदन समारोह को ऐतिहासिक, भव्य एवं सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने तथा सीकर जिले से प्रबुद जनो की सहभागिता सुनिश्चित करने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य: सुनील अग्रवाल, सुनील पारीक, पन्नालाल सारडा, अमन कामदार, मुकेश फल्डोलिया, अशोक धासील, सुरेश खींचड़, डॉ. संजय खींचड़, जयंत खींचड़, कमल शर्मा, शैयद शब्बीर,शेर सिंह सुंडा, राजकुमार शर्मा, सुशील माटोलिया, कृष्ण गोपाल पाण्डे, अनिल तोदी, नुकुल मीणा, जितेन्द्र शर्मा, श्रीकान्त डस्सा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, सुरेश लाटा, हरीश माथुर, राकेश कालेर, रशिद खान, कमल किशोर डोलिया, डॉ. बृजेश शर्मा, नन्दकिशोर काबरा, राहुल तिवाड़ी, मिथुन सिंह, वीरेंद्र सिंह दीपपुरा, जगदीश प्रसाद, दीपांकर शर्मा, मेघराज मीणा।