री-नीट रिजल्ट 2026: पीसीपी, प्रिंस के सौरभ अग्रवाल की 87वीं ऑल इंडिया ओवरऑल रैंक.
पीसीपी, प्रिंस के 1000 से अधिक सलेक्शंस.
सीकर
एनटीए द्वारा घोषित री-नीट-2026 रिजल्ट में सीकर स्थित नीट एवं आईआईटी-जेईई कोचिंग संस्था पीसीपी, प्रिंस के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है।
पीसीपी के सौरभ अग्रवाल ने कक्षा 12वीं के साथ ऑल इंडिया ओवरऑल 87वीं रैंक हासिल कर ऑल इंडिया टाॅपर्स में जगह बनाई है। पीसीपी के 10 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया ओवरऑल टाॅप-500वीं रैंक हासिल की है। पीसीपी के 1000 से अधिक विद्यार्थियों का सलेक्शन हुआ है। प्रविष्ठ विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर पीसीपी का यह रिजल्ट देश के सर्वश्रेष्ठ नीट रिजल्ट्स में से एक है।
नैतिक सिंघल ने कक्षा 12वीं के साथ 155वीं ऑल इंडिया ओवरऑल रैंक, मुकुल ने 306वीं रैंक, पीयूष अहीर ने 312वीं रैंक, रिजवान रिजवी ने कक्षा 12वीं के साथ 324वीं रैंक, प्रदीप कुमार ने 333वीं रैंक, प्रियांशु सैनी ने कक्षा 12वीं के साथ 337वीं रैंक, पंकज सैनी ने 338वीं रैंक, रोहित श्रवण यादव ने कक्षा 12वीं के साथ 428वीं रैंक तथा पंकज यादव ने 449वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। सभी विद्यार्थी पीसीपी के रेगुलर क्लासरूम कोर्स स्टूडेंट्स रहे हैं। अधिकांश विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के साथ या 12वीं के बाद प्रथम प्रयास में ही यह सफलता हासिल की है।
शानदार रिजल्ट पर पीसीपी, प्रिंस में जश्न का माहौल रहा। शानदार आतिशबाजी की गयी। विद्यार्थियों एवं फैकल्टी मेंबर्स ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया एवं मिठाईयां वितरित की गई।
प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रंबध निदेशक डा. राकेश रुहेला, ओंकार मूंड, पुनीत शर्मा, अर्चित जाखड़, नीरज अग्रवाल, विनोद शर्मा एवं फैकल्टी मेंबर्स ने चयनित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाइयां दी।