“वन्दे गंगा प्रभात फेरी” का आयोजन, अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार ने दिखाई हरी झंडी

“वन्दे गंगा प्रभात फेरी” का आयोजन, अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार ने दिखाई हरी झंडी

सीकर

“वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान–2026” के तहत सोमवार को सीकर में “वन्दे गंगा प्रभात फेरी” का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित प्रभात फेरी में अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी तथा स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रभात फेरी जिला कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर कल्याण सर्किल, कल्याण अस्पताल, श्री कल्याण महिला महाविद्यालय, कल्याण स्कूल, कंट्रोल रूम एवं पुलिस लाइन होते हुए बजरंग कांटा स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंची। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने जल बचाने, नदियों के संरक्षण तथा पर्यावरण जागरूकता से जुड़े संदेश दिए। हाथों में तख्तियां एवं बैनर लिए छात्र-छात्राएं आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते नजर आए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा “वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के माध्यम से आमजन को जल बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पानी के महत्व को समझते हुए जल स्रोतों के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला परिषद राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जेपी गौड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी, सहायक निदेशक पूरणमल, जिला साक्षरता अधिकारी डॉ सीपी महर्षि,जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश जेमन, जिला खेल अधिकारी प्रकाश गोदारा, उपनिदेशक राजेंद्र चौधरी विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, स्काउट-गाइड के विद्यार्थी तथा सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newshindi updateNewssikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update