वर्ल्ड अर्थ डे पर प्रिंस के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वर्ल्ड अर्थ डे पर प्रिंस के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सीकर
पालवास रोड, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में वर्ल्ड अर्थ डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा मॉन्टेसरी से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण व कविताओं के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण का महत्व बताया तथा सेव अर्थ, सेव फ्यूचर व गो ग्रीन, कीप इट क्लीन विषयों पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिताओं में भाग भी लिया।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल, प्रिंसिपल पूनम चौहान, कॉर्डिनेटर्स सहित समस्त स्टाफ मेंबर्स व हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे

abtaksikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update