शेखावाटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में
दो दिवसीय पूल कैंपस ड्राइव के द्वितीय चरण का भव्य शुभारम्भ
पहले दिन 20 से अधिक कंपनियों की भागीदारी
शेखावाटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के विद्यार्थियों के साथ-साथ 22 से अधिक अन्य
महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
सीकर
जयपुर रोड़ स्थित शेखावाटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, सीकर में दिनांक 27 और 28 अप्रैल को आयोजित किये जा रहे दो दिवसीय पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के द्वितीय चरण का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्लेसमेंट ड्राइव के पहले दिन 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जबकि 28 अप्रैल को भी 15 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेगें। इस पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इंजिनियरिंग, आई.टी.आई., प्रबंधन, सूचन प्रौद्योगिकी, डिग्री पाठ्यक्रम, आयुर्वेद, फार्मेसी, एग्रीकल्चर एवं विद्यि संकाय सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के ना केवल शेखावाटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के ही बल्कि अन्य 22 से अधिक महाविद्यालयों के विद्यार्थी ने भी भाग लिया। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्थान में बड़े स्तर पर इस पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के द्वितीय चरण का आयोजन किया जा रहा है।
संस्थान में आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न क्षेत्रों की नामी कंपनियाँ भाग ले रही हैं, जिनमें प्रमुख रूप से एग्रो स्टार, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, जस्ट इन टाईम, कल्पतरू लिमिटेड, सिक्योर मिटर्स, द वीजन पीएमसी, शेखावाटी ऑटोवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, निडेक मोटर कॉरपोरेशन, जीया इंजीनियरिंग, डीएस ग्रुप, शौर्य टेक लिमिटेड, ईएसएसकेएवाई, के के एन्ट्रप्राईजेज एवं श्रुतिसेवा संस्थान प्रा. लि. आदि कम्पनियां प्रमुख है।
संस्थान के चेयरमैन इंजी रणजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, “हमारा सपना है कि विद्यार्थियों को केवल अच्छी शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छे और स्थायी प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएँ। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार देना ही शेखावाटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस की मूल जिम्मेदारी है।” श्री सिंह ने यह भी बताया कि इस पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में संस्थान के वर्तमान में पढ़ रहे विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य कॉलेजों के विद्यार्थी भी भाग लेे रहेे हैं, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त हो सके।
संस्थान के निदेशक डॉ. के.के. व्यास एवं प्राचार्य डॉ. सुरजीत कुमार ने बताया कि “विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी संस्थान का लक्ष्य 1000 से अधिक विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराना है, जिसे पूरा करने के लिए संस्थान पूरी तरह से तत्पर है।” इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स मनीष माथुर, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर राहुल शर्मा एवं कॉलेज कोऑर्डिनेटर भीम सिंह जी ने सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
यह पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव शेखावाटी क्षेत्र सहित आसपास के जिलों के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है और शेखावाटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस की “शिक्षा के साथ प्लेसमेंट” की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित कर रहा है।