सीकर
श्री कल्याण धाम में बुधवार रात्रि ‘सनातन समरस महाजागरण’ के साथ श्री कल्याण महोत्सव (पाटोत्सव) का शुभारंभ हो गया। यह आयोजन वाल्मीकि, मेघवाल समाज की सभी गूगा मेडियो द्वारा रात 8:15 बजे से किया गया। धाम के व्यवस्थापक रवि प्रसाद शर्मा ने बताया कि महाजागरण से ही कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई,30 अप्रैल (गुरुवार) को सुबह 8:30 बजे सवा लाख तुलसी अर्पण किया जाएगा, जो भक्त कल्याण धणी के पाटोत्सव पर अर्पित करेंगे। शाम 5 बजे भव्य निशान यात्रा राधा दामोदर मंदिर से निकलकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कल्याण धाम पहुंचेगी। शाम 6:15 बजे नृसिंह लीला और 7 बजे नृसिंह श्रृंगार महाआरती (पंजाब के विशेष कलाकारों द्वारा) होगी,1 मई (शुक्रवार) को प्रातः 10 बजे यज्ञ प्रारंभ, 10:15 बजे श्री कल्याण जी का अभिषेक, दोपहर 12 बजे यज्ञ पूर्णाहुति, 12:15 बजे पाटोत्सव महाआरती व 12:30 बजे से महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। रात 7 बजे बधाई महोत्सव एवं दीपोत्सव (पंजाब के कलाकारों द्वारा) होगा। भक्तों से 11-11 दीपक मंदिर प्रांगण में प्रज्वलित करने का आग्रह किया गया है,2 मई (शनिवार) को नारद जयंती पर प्रातः 11:15 बजे नारद पूजन का आयोजन रहेगा।