सीकर के मो. कैफ का राजस्थान जूनियर बास्केटबॉल टीम में चयन

सीकर के मो. कैफ का राजस्थान जूनियर बास्केटबॉल टीम में चयन

सीकर

राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता, जो 22 मई से 29 मई 2026 तक पांडिचेरी में आयोजित होने जा रही है, उसमें सीकर जिले के होनहार खिलाड़ी मो. कैफ का राजस्थान टीम में चयन हुआ है। कैफ के चयन से सीकर बास्केटबॉल परिवार में खुशी की लहर है।

इस उपलब्धि पर सीनियर कोच भंवर सिंह शेखावत, अकादमी कोच राजेंद्र सिंह चौहान, बास्केटबॉल सेक्रेटरी अय्यूब खान, इस्लामिया सेवन स्टार क्लब के सदस्यों एवं समस्त खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया।

मो. कैफ इससे पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयनित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इस्लामिया स्कूल से प्राप्त की तथा वर्तमान में एस.के. स्कूल के विद्यार्थी हैं।

सभी कोच, खिलाड़ियों एवं परिजनों ने मो. कैफ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

abtakhindi khabarhindi newsNewsshekhawatiSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS