सीकर
सीकर जिला शतरंज संघ (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित अंडर-7 एवं अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में जिलेभर के नन्हे खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में बच्चों के उत्साह और प्रतिस्पर्धा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेताओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किए।
अंडर-7 बालक वर्ग
प्रथम स्थान पर करणवीर सिंह रहे, जबकि सार्थक चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-7 बालिका वर्ग
छवि शेखावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। शिवान्या चौधरी द्वितीय स्थान पर रहीं।
अंडर-9 बालक वर्ग
तनय शर्मा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-9 बालिका वर्ग
कृधा दाधीच ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मानसी धायल द्वितीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीकर जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष रमेश सेठी ने की। इस अवसर पर टाइगर चेस अकादमी के उम्मेद सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में आर्बिटर की महत्वपूर्ण भूमिका कृपाशंकर जी ने निभाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रेनी चेस अकादमी के विश्वरूप सिंह रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शतरंज बच्चों के मानसिक विकास और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाने वाला खेल है तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से उभर रही प्रतिभाएं भविष्य में जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगी।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने सीकर जिला शतरंज संघ की सराहना की।