सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट में प्रिंस के 7 विद्यार्थी 98 प्रतिशत से ऊपर

तविशा सिंह एवं दृश्या चौधरी ने हासिल किये 98.80 प्रतिशत अंक.

सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट में प्रिंस के 7 विद्यार्थी 98 प्रतिशत से ऊपर
तविशा सिंह एवं दृश्या चौधरी
 ने हासिल किये 98.80 प्रतिशत अंक.
सीकर
सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं रिजल्ट में सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस लोटस वैली के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। प्रिंस के 7 विद्यार्थियों ने रिकाॅर्ड 98 प्रतिशत से अधिक, 93 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक एवं 367 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर शानदार सफलता हासिल की है।

प्रिंस की तविशा सिंह ने 98.80 प्रतिशत, दृश्या चौधरी ने 98.80 प्रतिशत, मोहित ने 98.40 प्रतिशत, राज्यवर्द्धन सिंह ने 98.40 प्रतिशत, अभिनव आनंद ने 98.20 प्रतिशत, हंसिका ने 98.00 प्रतिशत एवं जतिन महला ने 98.00 प्रतिशत अंक हासिल कर ऑल इंडिया टाॅपर्स में जगह बनाई है।

इसी प्रकार प्रियांशी महला, ऊर्वशी कंवर व अभिनव शेवरान ने 97.80 प्रतिशत, अवन्या कुमावत, राहुल सिंह व भावी शर्मा ने 97.60 प्रतिशत, रमन्ती व सनाया चौधरी ने 97.40 प्रतिशत, देवांशु सैनी, अंशुल चौधरी, दर्शिल निनामा, अंशुल, राजनंदिनी जैफ व हर्षित ढ़ाका ने 97.20 प्रतिशत तथा देवदत्त सिंह, नीलम, सौम्या चौधरी व कंचन ने 97.00 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं।

ऐतिहासिक रिजल्ट पर प्रिंस एजुकेशन हब में जश्न का माहौल रहा। टाॅपर विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक एम.आर. अग्रवाल, मनोज ढ़ाका आदि ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाइयां दी।

abtakhindi khabarhindi newsprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS