सोफिया स्कूल में लायंस क्लब सीकर का निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 235 बच्चों की हुई जांच

सोफिया स्कूल में लायंस क्लब सीकर का निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 235 बच्चों की हुई जांच

सीकर

लायंस क्लब सीकर द्वारा डोलियां बास स्थित सोफिया स्कूल में शनिवार को बच्चों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी आंखों की जांच करवाई।

क्लब सचिव लायन विनोद दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक स्तर पर आंखों की समस्याओं की पहचान कर उनका समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। प्रोजेक्ट पर्सन लायन सुभाष बूबना ने बताया कि वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. शशि कांत शर्मा (संपति नेत्र चिकित्सालय) ने कुल 235 बच्चों की आंखों की जांच की।

जांच के दौरान आवश्यकता अनुसार बच्चों को आई ड्रॉप वितरित किए गए, वहीं 85 बच्चों को निःशुल्क चश्मे भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रशासन ने शिविर में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और चिकित्सक टीम का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। प्रिंसिपल श्रीपाल शर्मा, निदेशक रूपेश शर्मा एवं एकेडमिक निदेशक रूपेश नवहाल ने लायंस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन मणि शंकर काबरा, रीजन चेयरपर्सन लायन कृपाल सिंह शेखावत, लायन राजीव लोचन शर्मा, लायन कार्तिक शर्मा, लायन हरि प्रसाद मोदी, लायन पवन सराफ, लायन प्रहलाद राय टांक तथा लायन डॉ. उमेश त्रिवेदी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे

abtakNewsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update