स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर परिषद का अभियान, प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों के उपयोग पर की कार्रवाई

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर परिषद का अभियान, प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों के उपयोग पर की कार्रवाई

सीकर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत जिला कलेक्टर आशीष मोदी के आदेशानुसार एवं नगर परिषद सीकर के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों के उपयोग पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत अधिशाषी अभियंता नागरमल के नेतृत्व में नगर परिषद की प्रवर्तन दस्ता टीम ने बजाज सर्किल (बजरंग कांटा) क्षेत्र में फल, फ्रूट एवं सब्जी रेहड़ी-ठेला संचालकों को प्लास्टिक थैलियों का उपयोग नहीं करने के लिए समझाइश की।

टीम द्वारा सभी विक्रेताओं को पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा मक्का के दानों से निर्मित बायोडिग्रेडेबल कम्पोस्ट थैलियों के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक केवल सुविधा नहीं, बल्कि पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। आज लिया गया छोटा सा संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकता है। यदि सभी नागरिक दैनिक आदतों में थोड़ा बदलाव लाएं, जैसे बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ रखें, तो मिलकर सीकर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त शहर बनाया जा सकता है

abtakhindi khabarhindi newsNewsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update