ICAI सीकर शाखा ने ‘रंग बरसे 2025’ होली मिलन समारोह आयोजित किया…
मंत्री झाबर सिंह खर्रा की अध्यक्षता में हुआ भव्य आयोजन
भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान की सीकर शाखा द्वारा कल्याणम मैरिज गार्डन, सांवली रोड, सीकर में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम “रंग बरसे 2025“ का आयोजन नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रंगीलो सीकर के सदस्यों द्वारा चंग, ढ़प एवं बांसूरी की धुन पर होली की धमाल और विभिन्न गीतों के साथ अलवर जिले से आए कलाकारों द्वारा मयूर नृत्य, कृष्ण महारास जैसी रोचक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा के साथ ही सीआईआरसी कानपुर के अध्यक्ष सी ए अंकुर कुमार गुप्ता का भी सम्मान किया गया।

सीए संस्थान सीकर के सचिव सीए भरत चितलांगिया ने बताया कि कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष सीए नीरज शर्मा द्वारा संस्था हेतु भूमि आवंटन की मांग पर माननीय मंत्री द्वारा इसके समुचित और त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
मंत्री श्री खर्रा जी ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अर्थव्यवस्था को अनुशासित रखने में, सरकारी क्षेत्र में लेखों की जांच एवं अंकेक्षण करने में और वित्तीय अनियमित को प्रबंधकों के संज्ञान में लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सी अमित मांडीîा, कोषाध्यक्ष सीए उदेश घासोलिया, सिकासा अध्यक्ष सीए हरिराम शर्मा, सीएमआईबी अध्यक्ष सीए महेश गोयल, सीए पी एस दीक्षित, सीए राजेंद्र अग्रवाल, सीए महेंद्र जालान, सीए सुनील मोर, सीए श्रीहरि बियानी, सीए आशीष गुप्ता, सीए अभिषेक बोहरा, सीए अजय गिनोडीया, सीए नीतीश शर्मा, सीए महेंद्र कुमावत, सीए मनीष अग्रवाल, सीए आकाश तिवाड़ी, सीए सुमन सैनी, सीए सविता बजाज, सीए कामाक्षा माथुर, सीए कनिका खेतान, सीए सिद्धार्थ मोर, सीए अरुण अग्रवाल, सीए सुनील नाउवाला, सीए विशाल पारीक, सीए गोविंद मिश्रा, सीए अरुण भास्कर, सीए राजेश गोयल, सीए आशीष पारीक, सीए सुरेंद्र राठौड़, सीए प्रवीण मारवाल, सीए अरविंद शर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कमल सिखवाल, वशिष्ठ पत्रकार तेजप्रकाश सैनी, सुनील पारमूवाल सहित क्षेत्र के 150 से अधिक सीए शामिल हुए।
Comments are closed.