REET परीक्षा में सख्त जांच से परीक्षार्थी परेशान…
जनेऊ उतरवाया, सूट के बटन काटे; प्रेग्नेंट महिला को नहीं मिली एंट्री
REET 2024 के दूसरे दिन भी परीक्षार्थियों की कड़ी जांच की गई। अलवर में एक महिला उम्मीदवार सूट के बटन काटने पर नाराज हो गई, जबकि एक प्रेग्नेंट महिला समय पर दौड़ नहीं सकी, जिससे उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला।
राजस्थान के 41 जिलों में परीक्षा आयोजित हो रही है, जिसमें कुल 14.29 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। कई जगहों पर फेस स्कैनिंग में देरी से लंबी कतारें लग गईं, जिससे परीक्षार्थियों को परेशानी हुई।
Comments are closed.