उत्तर भारत की ठंड ने बदला राजस्थान का मौसम…

सीकर में पहली बार घना कोहरा, विजिबिलिटी मात्र 40 मीटर तक पहुंची

उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के बाद राजस्थान के मौसम में भी बदलाव देखा जा रहा है। सीकर में इस सीजन में पहली बार सुबह घना कोहरा छाया रहा। फतेहपुर में विजिबिलिटी केवल 40 मीटर तक सीमित हो गई। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो शनिवार के 11.7 डिग्री से थोड़ा अधिक है। हालांकि, ठंड का असर तेज है। जयपुर मौसम केंद्र ने अगले 5 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है। प्रदेश के कई इलाकों में सर्दी और कोहरे का प्रभाव बढ़ने की आशंका है।

Comments are closed.