जसरासर के शहीद पाल सिंह राउमावि में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित…
सेवानिवृत्त शिक्षकों को योगदान के लिए किया सम्मानित
जसरासर के शहीद पाल सिंह राउमावि में सोमवार को भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त व्याख्याता शशिकांत कस्वां और वरिष्ठ अध्यापिका मीता सक्सेना को स्कूल के भौतिक और शैक्षणिक विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्राचार्य सुनीता दादरवाल ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वेतन और पेंशन से अर्जित धन को शिक्षा के विकास के लिए समर्पित करना अनुकरणीय कार्य है।
समारोह में शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल कस्वां, राजेंद्र सिंह, सूबे सिंह, और अन्य शिक्षाविदों की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनका संचालन उप प्राचार्य गिरधारी सिंह और सतीश कुमार ने किया।
Comments are closed.