झुंझुनूं: खेतड़ी स्थित श्याम मंदिर में चोरी का प्रयास, चोरो को मिली असफलता
झुंझुनूं के मेहाड़ा थाना इलाके के त्यौंदा स्थित श्याम मंदिर में बीती रात को अज्ञात चोर मंदिर के किवाड़ तोड़ कर मंदिर में रखा करीब साढ़े तीन क्विंटल वजनी दानपात्र उठा ले गए.
श्याम मंदिर में बीती रात को अज्ञात चोर मंदिर के किवाड़ तोड़ कर मंदिर में रखा करीब साढ़े तीन क्विंटल वजनी दानपात्र उठा ले गए. साथ ही उसे उठा कर मंदिर से लगभग एक सौ फीट दूर ले गए और उसे पत्थरों से तोड़ने की कोशिश की पर दानपात्र मजबूत होने से उसे तोड़ने में नाकामयाब रहे. इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर में रखा गौशाला का शीशे का दानपात्र भी उठा ले गए, जिसमें दान की राशि थी.

Comments are closed.