अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

झुंझुनूं

जे.जे.टी. विश्वविद्यालय, चुड़ैला (झुंझुनूं) में 15–16 जून 2026 को आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की प्रदेश कार्यकारिणी साधारण सभा बैठक गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम, महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री मोहन पुरोहित, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य उमराव लाल वर्मा, सह प्रांत प्रचारक विशाल, संगठन के संरक्षक प्रहलाद शर्मा, रामावतार कौशिक तथा कैलाश चंद्र कच्छावा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन के सुदृढ़ीकरण, शिक्षक हितों की रक्षा, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
बैठक का प्रमुख आकर्षण आगामी तीन वर्षों (2026–2029) के लिए नई प्रदेश कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन रहा। इसमें रमेश चंद्र पुष्करणा को प्रदेश अध्यक्ष, संपत सिंह को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार लखारा को प्रदेश महामंत्री, उमराव लाल वर्मा को प्रदेश संगठन मंत्री, कैलाश चंद्र कच्छावा को प्रदेश कोषाध्यक्ष, लक्ष्मी स्वामी को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष , अमरजीत सिंह राठौड़ (प्रदेश मंत्री -पुरुष) तथा गीता जेलिया (प्रदेश मंत्री – महिला) निर्वाचित किया गया।
नई कार्यकारिणी में शेखावाटी क्षेत्र से संपत सिंह के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने तथा चूरू संभाग से श्याम सुंदर स्वामी के संभाग उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने से समूचे शेखावाटी अंचल में हर्ष का वातावरण है। शिक्षक समाज एवं संगठन कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए दोनों पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की वैचारिक परंपरा को और अधिक सशक्त बनाने, शिक्षक समाज के सम्मान, शिक्षा की गुणवत्ता के संवर्धन तथा संगठन के विस्तार के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महासंघ शिक्षक हितों एवं शैक्षिक उत्थान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

 

Comments are closed.