झुंझुनूं में हत्या का खुलासा: दो दोस्त गिरफ्तार, शराब पीने के दौरान हुई विवाद के बाद की मारपीट…

मृतक ने अपनी मां से मारपीट की, दोस्तों ने इस पर समझाइश देने की कोशिश की, मामला बना खूनी संघर्ष

झुंझुनूं जिले के गुढ़ा थाना क्षेत्र के छावसरी निवासी सुनील कुमावत (30) की एक दिन पहले हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो युवकों, जितेंद्र पुत्र मोहर सिंह (37) और मनोज कुमार पुत्र शीशराम (32), को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी राम मनोहर ठोलिया ने बताया कि जितेंद्र और मनोज मृतक सुनील के दोस्त थे। घटना से एक दिन पहले तीनों ने साथ में शराब भी पी थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि सुनील अपनी मां से मारपीट करता था। इस पर दोनों दोस्तों ने उसे समझाने की कोशिश की थी। लेकिन इस बात को लेकर तीनों के बीच झगड़ा हुआ, और सुनील नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगा।

इस बात पर मारपीट हुई, और दोनों ने सुनील की हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। 14 नवंबर को सीथल गांव में सड़क किनारे सुनील की लाश पड़ी मिली थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर एमओबी, एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम भेजी। जांच के दौरान दोनों आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम में शामिल SHO राम मनोहर, कैलाश सिंह सउनि, ईश्वणर सिंह सउनि, हरेन्द्र कुमार कानि, संदीप कुमार कानि, उमराव उनि, विकास कुमार और विकास कुमार कानि मकानि ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Comments are closed.