निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन…

आयुर्वेद दिवस के अवसर पर चिकित्सा शिविर में 224 रोगियों ने उठाया लाभ, मौसमी बीमारियों से सुरक्षा हेतु क्वाथ का वितरण

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, सीकर में 9 वे आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में आरोग्य सप्ताह के तहत प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमलता पाण्डेय ने बताया कि दिनांक 28.10.24 को चिकित्सा शिविर में 224 रोगी लाभान्वित हुए एवं “मैं आयुर्वेद को अपनाता हूँ ” थीम पर सेल्फी अभियान एवं विभिन्न मौसमी बीमारियों से रोकथाम एवं रोग प्रतिरोधात्मक क्वाथ वितरण किया गया । शिवर में चिकित्सालय के डॉ विजय कुमार, डॉ श्रीधर पारीक, डॉ रणधीर कौशल, डॉ लक्ष्मी महला, डॉ अनीता पचार, डॉ प्रिया साईं, डॉ अमिता, डॉ पिंकी मीणा , डॉ सरिता पूनिया, डॉ पूनम तेतरवाल सभी चिकित्साधिकारियों तथा नर्सिंग स्टाफ ओमप्रकाश चौधरी, ओमप्रकाश बिजारणियां, बिमला देवी,कृष्ण कुमार, मोहनलाल , संगीता, सुमित्रा, सीता , मुरलीधर, दीपक व्यास, संजय, ग्यारसी, भंवरी देवी एवं नागरिक सुरक्षा कर्मियों द्वारा अपनी सेवायें दी गई । इस शिविर में सामान्य बीमारियों जैसे – उच्च रक्तचाप, जोड़ों में दर्द, खांसी-जुकाम, मधुमेह, बालरोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, अर्श, भगन्दर आदि रोगों की निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई ।

Comments are closed.