बालोतरा में शादी समारोह में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात…

नाबालिग और युवक शादी में मेहमान बनकर रिसोर्ट में घुसे, लाखों का बैग लेकर फरार

बालोतरा के नाकोड़ा रोड स्थित एक रिसोर्ट में गुरुवार शाम को एक शादी समारोह में लाखों रुपए से भरा बैग चोरी हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें एक नाबालिग और एक युवक शादी में मेहमान बनकर रिसोर्ट में घुसे और स्टेज के पास रखा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब 7 लाख रुपए थे। पीड़ित कमल किशोर टावरी ने बताया कि वह अपने भतीजे की शादी में शामिल हुए थे, और पूजन कार्यक्रम के दौरान बैग को पास में रख दिया था। घटना की सूचना मिलने पर जसोल पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की।

Comments are closed.