अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियेगिता में केशवानन्द कॉलेज पहूॅचा सेमीफाइनल में…

एसएनकेपी कॉलेज को 74 रनों से दी शिकस्त

एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर में चल रही अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में केशवानन्द कॉलेज की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। जानकारी देते हुए प्राचार्य ललित किशोर तंवर ने बताया कि एसएनकेपी कॉलेज नीम का थाना को क्वार्टर फाइनल में 74 रनो से शिकश्त दी। जिसमें केशवानन्द कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 202 रन का लक्ष्य दिया। केशवानन्द के तरफ से विवेक कलवानिया के 52 रनो के साथ 202 रनो का स्कोर खडा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएनकेपी कॉलेज 19वें ओवर में ही 128 रनो पर ऑलआउट होकर पेवेलियन लौट गई। जिसमें प्रिंस तंवर, प्रियांशु बोयत व नितिन सैनी ने 3-3 विकेट चटकाये।

Comments are closed.