गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर एसके स्कूल के खेल मैदान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन आशा का झरना स्कूल ने द हंस फाउंडेशन नई दिल्ली के सहयोग से किया। आशा का झरना के निदेशक डॉ. सुदीप गोयल ने बताया कि दिव्यांगता जागरूकता रैली जाटिया बाजार से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड और सिल्वर जुबली रोड से गुजरते हुए एसके स्कूल मैदान में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में सुरेश अग्रवाल ने बच्चों का चॉकलेट देकर स्वागत किया। मैदान में दिव्यांग बच्चों के लिए 21 प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं, मनोरंजक गतिविधियों और बाल मेले का आयोजन हुआ, जिसने बच्चों और दर्शकों को प्रोत्साहित किया।
Comments are closed.