अजमेर: एडवोकेट के घर में चोरी, 65 हजार नगदी और जेवरात चोरी…
आदर्श नगर थाना पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज से चोरों की तलाश
अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक और चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने एक एडवोकेट के घर में घुसकर ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 65 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित एडवोकेट संजय गुर्जर ने इसकी शिकायत आदर्श नगर थाने में दर्ज करवाई है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चोरी के दौरान घर में बिखरा हुआ था सारा सामान
एडवोकेट संजय गुर्जर ने बताया कि वह अपने भाई के साथ पिता की तबीयत खराब होने पर किशनगढ़ गए थे। जब वे वापस लौटे, तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था, जिसमें करीब 65 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे।
CCTV में चोरों की पहचान, पुलिस तलाश में जुटी
एडवोकेट संजय ने बताया कि उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर दिखाई दिए हैं। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है और जांच जारी है।
Comments are closed.