अजमेर में सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर…

पुष्कर मेले जा रहे थे दोनों भाई, हादसे के बाद ड्राइवर गिरफ्तार

अजमेर के मदारपुरा निवासी दो भाइयों की गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर में मौत हो गई। सूरज (22) और नीरज (17) स्कूटी पर सवार होकर पुष्कर मेले जा रहे थे, जब हुआ यह दर्दनाक हादसा। हादसा होकरा फाटक के पास हुआ, जहां स्कॉर्पियो ने ओवरटेक के दौरान स्कूटी को टक्कर मारी। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो के ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, और शवों का पोस्टमॉर्टम जेएलएन अस्पताल में किया जा रहा है।

 

Comments are closed.