अजमेर विधायक अनिता भदेल ने पानी की समस्या पर उठाए सवाल, विकास कार्यों पर किया जोर…

भदेल ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया, पानी की समस्या हल करने का आश्वासन

अजमेर दक्षिण विधायक और पूर्व मंत्री अनिता भदेल ने 30 नवंबर को वार्ड नंबर 19 सिंधु वाड़ी में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क के निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह में भाग लिया। इस दौरान, भदेल ने शहर में पानी की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जहां एक दिन छोड़कर पानी आ रहा है, वहीं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पांच दिन तक पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बीसलपुर जलाशय से पानी भरा हुआ होने के बावजूद कुछ क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच रहा, जो समझ से बाहर है, लेकिन वह इस समस्या के समाधान का आश्वासन देती हैं।

विधायक ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने बिजली के दाम बढ़ाए, पानी की समस्या बढ़ाई और विकास कार्यों में कोई विशेष प्रगति नहीं की। हालांकि, उन्होंने वर्तमान सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के तहत अब क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत हो चुकी है।

Comments are closed.