अर्चना शर्मा को संगम विश्वविद्यालय से विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि

समकालीन हिन्दी कहानियों पर शोध कार्य के लिए मिली यह उपाधि

बाबा नरसिंह दास महिला शिक्षक-प्रशिक्षण महाविद्यालय, नेछवा की पूर्व व्याख्याता अर्चना शर्मा को संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में कला और मानविकी संकाय के हिन्दी विभाग द्वारा विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि से सम्मानित किया गया। उनका शोध विषय “समकालीन हिन्दी कहानियों की संवेदना एवं शिल्प 1950 से अब तक” था, जिसे उन्होंने प्रो. अवधेश कुमार जौहरी के निर्देशन में पूरा किया।

इस अवसर पर संस्था प्रधान ममता मोदानी, कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना, उपकुलपति प्रो. मानस रंजन पाणिग्रही, रजिस्ट्रार प्रो. राजीव मेहता और शोध अधिकारी प्रो. राकेश भंडारी भी उपस्थित रहे।

Comments are closed.