आयुष शर्मा बने बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट, बेस्ट शूटर का सम्मान…
ग्वालियर में पासिंग आउट परेड के दौरान डायरेक्टर ट्रॉफी से हुए सम्मानित
स्थानीय निवासी डॉ. अवधेश भट्ट के पुत्र आयुष शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयन के बाद बुनियादी प्रशिक्षण पूरा किया। ग्वालियर स्थित बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में आयोजित पासिंग आउट परेड में आयुष को “डायरेक्टर ट्रॉफी बेस्ट शूटर” सम्मान से नवाजा गया।
आयुष ने अपनी बीटेक की पढ़ाई सीटीएई उदयपुर (महाराणा प्रताप कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय) से प्रथम श्रेणी में पूरी की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पंजाब के डीएवी पब्लिक स्कूल, मुक्तसर में हुई। आयुष के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। उनके पिता डॉ. अवधेश भट्ट उदयपुर के मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं।
Comments are closed.