इच्छामति बटालियन दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि…
1971 भारत-पाक युद्ध में बटालियन की ऐतिहासिक विजय का जश्न
12 राजपुताना राइफल्स की ओर से रविवार को सामुदायिक विकास भवन में इच्छामति बटालियन दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल प्रभु सिंह राठौड़ और लेफ्टिनेंट अमित सिंह बारह राजरिफ थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार मेजर रणजीत सिंह ने की।
इस अवसर पर बटालियन के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी, जेसीओ व जवानों ने शहीद स्मारक पर 15 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान के खिलाफ लड़ा गया युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में 11 वीरांगनाओं का सम्मान भी किया गया। सेवानिवृत्त जनरल प्रभु सिंह राठौड़ ने बटालियन के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करते हुए 1971 के युद्ध में इच्छामति और खड़खड़िया नदियों के पास पाकिस्तान की 48वीं पंजाब बटालियन के खिलाफ बटालियन की विजय का जिक्र किया। इस दौरान वीर चक्र, सेना मेडल और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित जवानों का भी उल्लेख किया गया।
कलेक्टर रामावतार मीणा ने भी जवानों और उनके परिजनों की समस्याओं को समाधान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बटालियन के पूर्व अधिकारी और जवान शामिल हुए।
Comments are closed.