एलएन बिरला इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज…
बीईटी डायरेक्टर मेजर जनरल एस एस नायर के मुख्य आतिथ्य में हुआ उद्घाटन
एलएन बिरला स्टेडियम पिलानी में एलएन बिरला इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बीईटी डायरेक्टर मेजर जनरल एस एस नायर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता का पहला मैच राकेश अकेडमी पिलानी और दुर्गा पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। राकेश अकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 156 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। गणेश ने 41 रन का योगदान दिया।
दुर्गा पब्लिक स्कूल की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर में 123 रनों पर ऑल आउट हो गई। राकेश अकेडमी के ऑल राउंडर अंकित ने 46 रन बनाते हुए 4 विकेट भी लिए, जिसके लिए उन्हें “मैं ऑफ द मैच” के पुरस्कार से नवाजा गया। बेहतरीन कैच पकड़ने वाले मनोज को “बेस्ट कैच” का पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि मेजर जनरल एस एस नायर ने आयोजन के लिए बिरला परिवार का धन्यवाद भी किया। आयोजन में अशोक तोला, जीएस गौड़, जीएस गिल, प्राचार्य डॉ. एम कस्तूरी, पवन वशिष्ट, काजल मारवा, अचला वर्मा, एसपी आनंद, कपिल शर्मा, मनोज जांगिड़, चंद्रशेखर राठौड़ जैसे प्रमुख लोग मौजूद थे।
Comments are closed.