एसएफआई ने सीकर में सदस्यता अभियान शुरू किया…
शिक्षण संस्थानों में 4 से 10 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान
सीकर शहर में बुधवार को एसएफआई ने अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। शहर अध्यक्ष यश सोनी ने बताया कि 4 से 10 दिसंबर तक शहर के विभिन्न वार्डों, स्कूलों और कॉलेजों में यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को संगठन की नीतियों और उद्देश्यों से अवगत कराया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश डूडी ने विद्यार्थियों को सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान छात्र नेता सरफराज चौहान ने संगठन की कार्यप्रणाली पर चर्चा की। कार्यक्रम में अब्बास अनस, सादिक, नबील और आकिब सिद्दीकी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments are closed.