एसबीएन स्कूल के छात्रों का इसरो भ्रमण, अंतरिक्ष विज्ञान की मिली नई दृष्टि…

वैज्ञानिक संस्थानों के दौरे से छात्रों को अंतरिक्ष क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव

एसबीएन स्कूल के 20 सदस्यीय छात्र दल ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) का दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया। रवाना होने से पहले संस्था के सचिव प्रदीप धायल और निदेशक मुकेश बल्डवाल ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए इसे उनके लिए ज्ञानवर्धक बताया। प्रधानाचार्य सागरमल ने आश्वासन दिया कि हर वर्ष छात्रों को इस प्रकार के वैज्ञानिक संस्थानों का दौरा कराया जाएगा।

दल प्रभारी मुकेश पुरी गोस्वामी ने बताया कि एसबीएन सेट परीक्षा के माध्यम से 16 प्रतिभाशाली छात्रों का चयन इसरो भ्रमण के लिए किया गया। छात्रों ने भारत की अंतरिक्ष प्रगति और तकनीकी विकास को करीब से देखा। इसरो भ्रमण में फाउंडेशन क्लास के समन्वयक कैलाश चेजारा और विज्ञान संकाय के सदस्यों के साथ चयनित छात्रों के अभिभावक भी शामिल हुए।

Comments are closed.