फिल्म स्टार कटरीना केफ और विक्की कौशल ने सोमवार को अपनी शादी की तीसरी एनिवर्सरी पाली स्थित एक निजी होटल में मनाई। इस खास मौके पर दोनों ने केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। शाम को दोनों ने लालटेन की रोशनी में रोमांटिक डिनर किया, जिसमें राजस्थानी व्यंजन परोसे गए। इसके बाद संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थानी लोक कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी।
कटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में विक्की के साथ सेल्फी शेयर की, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आए। कटरीना ने इस तस्वीर के साथ इमोशनल संदेश लिखा, “दिल तू, जान तू।”
कटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी। उनकी शादी में चुनिंदा फिल्म स्टार्स और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। राजस्थान को यह कपल बहुत पसंद करता है, और जवाई लेपर्ड एरिया उनका फेवरेट डेस्टिनेशन रहा है, जहां वे पहले भी आ चुके हैं।
Comments are closed.