कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने अधिकारियों के साथ बैठक की…

प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा

कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें आवश्यक सेवाओं और राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी विभागीय गतिविधियों का प्रबंधन करते हुए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें और कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी रखें।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रमों में आमजन और जनप्रतिनिधियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए और विभागीय फील्ड स्तरीय मशीनरी को एक्टिवेट रखा जाए। कलेक्टर सुराणा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे और आवश्यक सेवाओं जैसे चिकित्सा, पेयजल, बिजली आपूर्ति आदि की व्यवस्था पर भी चर्चा की। बैठक में सुजानगढ़ एडीएम मंगलाराम पूनिया, एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, डीवाईएसपी सुनील झाझड़िया और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed.