किसानों ने सिंचाई के लिए बिजली बढ़ाने की मांग की…
फसल की वृद्धि और जलस्तर में सुधार से सिंचाई की जरूरत बढ़ी
उपतहसील क्षेत्र में सिंचाई का एकमात्र साधन कुएं हैं, और इस वर्ष अच्छी बारिश के कारण फसलें भी अधिक मात्रा में बोई गई हैं। लगातार बारिश से जमीन का जलस्तर बढ़ने से कुएं भी रिचार्ज हुए हैं, जिससे सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध है। हालांकि, फसलों की वृद्धि और अधिक बुवाई के कारण सिंचाई के लिए बिजली की आवश्यकता भी बढ़ गई है।
वर्तमान में सरकार द्वारा सिंचाई के लिए 6 घंटे बिजली दी जा रही है, जो कम समय होने से किसानों को डीजल इंजन का सहारा लेना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए ग्राम सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष केदार चौधरी, कठमाणा सरपंच गणेश चौधरी, पूर्व सरपंच बाबू लाल मीणा और अन्य ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर सिंचाई के लिए बिजली की अवधि 6 घंटे से बढ़ाकर 8 घंटे करने की मांग की है। पत्र में यह भी लिखा गया कि किसानों के हित में बिजली की अवधि बढ़ाना आवश्यक है, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिल सके।
Comments are closed.