कुलपति प्रो. राय ने विद्यार्थियों को दिलाई संविधान की गरिमा बनाए रखने की शपथ …

पंडित दीनदयाल ​उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में मनाया संविधान दिवस

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती और पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को संविधान की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई। प्रो. राय ने मुख्य वक्ता जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष, आयोग, झुन्झुनूं चूरू और सीकर के अध्यक्ष मनोज मील और विशिष्ट वक्ता जिला विधिक प्राधिकरण सेवा, सीकर की सचिव शालिनी गोयल का शॉल ओढ़ाकर और पंडित उपाध्याय की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. अनिल राय ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। हम सबको हमारा संविधान एक बार पढ़ना और देखना जरूर चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान एक सफल लोकतंत्र का आधार होता है। इस अवसर पर ​विवि की रजिस्ट्रार श्वेता यादव, डिप्टी रजिस्ट्रार एकडेमिक डॉ. रविंद्र कटेवा, असिस्टेंट रजिस्ट्रार परीक्षा डॉ. संजीव कुमार समेत शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

लक्ष्य तय करो, सफलता जरूर मिलेगी : मनोज मील
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष, आयोग, झुन्झुनूं चूरू और सीकर के अध्यक्ष मनोज मील ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से भारतीय संविधान के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में दिए गए सभी अधिकार एवं कर्तव्य आम नागरिक के सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। मनोज मील ने कहा कि विद्यार्थियों को नंबरों के पीछे भागने की बजाय स्किल और प्रतिभा पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य तय करो, सफलता अपने आप मिल जाएगी।
इस अवसर पर विशिष्ट वक्ता जिला विधिक प्राधिकरण सेवा, सीकर की सचिव शालिनी गोयल भारतीय संविधान की संक्षेप में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान पर हमें गर्व है और यह आज भी प्रासंगिक है।

कैरियर अवेयरनेस प्रोग्राम आज
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विवि और इंस्टीट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 11 बजे कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए कैरियर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। कॉमर्स का कोई भी स्टूडेंट इसमें फ्री रजिस्ट्रेशन करवा कर पार्टिसिपेट कर सकता है ।
इंस्टीट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ़ इंडिया के मेम्बर गोविंद मिश्रा एवं वंदना नाहरिया ने बताया कि ICSI के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम अग्रवाल एवं आईसीएसआई के रीज़नल काउंसिल के मेम्बर राहुल शर्मा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

Comments are closed.