सीकर। एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर में चौ. चरण सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12वीं कृषि वर्ग की छात्रा प्रियांशी ने किया। कार्यक्रम में चौ. चरण सिंह की जीवनी पर सस्थान के छात्र छात्राओं ने प्रकाश डाला व उनके आदर्शो को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डिग्री कॉलेज प्राचार्य ललित किशोर तंवर ने बताया कि चौ. चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजा गया था जो उनके किये गये कार्यो का द्योतक है। आरबीएसई प्रधानाचार्य विजेन्द्र सिंह ने अपने उदबोधन में बताया कि भारत को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी करने व किसानों को उनके अधिकार दिलवाने में चौ. चरण सिंह का बहुत बडा योगदान है। संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि भारत कृषि प्रधान देश है व अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर हैं इसलिए सरकार को कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों के साथ आधुनिक कृषि शिक्षा की आवश्यकता है ताकि देश का किसान उन्नति कर सके एवं देश खाद्य पदार्थो में आत्मनिर्भर हो सके। इस अवसर पर संस्थान चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह ढाका, नर्सिंग प्राचार्य महेश कुमावत, पॉलीटेक्निक प्राचार्य जगदीश सोलंकी, स्पेशल एजुकेशन प्राचार्य महीपाल सिंह सहित प्रबंधन सदस्य, स्टाफ एवं बच्चें उपस्थित रहे।
Comments are closed.