केशवानन्द में बाल दिवस पर आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में उच्च रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित…
बाल दिवस पर स्वामी केशवानन्द कॉन्वेंट में प्रतिभा खोज परीक्षा सम्मान समारोह
एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द कॉन्वेंट स्कूल सीबीएसई भढाडर सीकर में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपाल सिंह, चैयरमेन सुरेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नेगी ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समारोह में अतिथियों द्वारा प्रतिभा खोज परीक्षा में उच्च रैंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मैधावी छात्रों को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया। बाल दिवस के अवसर पर संस्थान के छात्र छात्राओं ने पंडित जवाहर नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनके विचारों को जीवन में उतारने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने अपने उद्बोधन में परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए टिप्स दिये। इस अवसर पर प्रबंधन सदस्यों सहित स्टाफ एवं बच्चें उपस्थित रहे।
Comments are closed.