कोल्हापुर के बिजनेसमैन का परिवार पाली में कार हादसे का शिकार, 4 की मौत…

तेज रफ्तार कार मवेशी को बचाने में पलटी, दो अन्य गंभीर घायल

महाराष्ट्र के कोल्हापुर से राजस्थान घूमने आए बिजनेसमैन बाबूराव और उनके परिवार के चार सदस्य पाली में हुए एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। गुरुवार रात 9.30 बजे पाली के सांडेराव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कार पलटने से बाबूराव (47), उनकी पत्नी सारिका (38), बेटी साक्षी (19), और बेटा संस्कार (17) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मवेशी को बचाने के प्रयास में हुआ। कार में दो अन्य रिश्तेदार गंभीर घायल हुए हैं। घायल प्रमोद जैन का इलाज पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में चल रहा है।

Comments are closed.