खेतड़ी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के आरोपी को किया गिरफ्तार…
रामकुमारपुरा में छापेमारी के दौरान अंग्रेजी, देशी और बीयर की बोतलें बरामद
खेतड़ी पुलिस ने खनन क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामकुमारपुरा गांव में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी, देशी और बीयर की बोतलें बरामद की गईं।
खेतड़ी थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खनन क्षेत्र के पास एक दुकान में अवैध शराब बेची जा रही है। इसके बाद सीकर एसपी भूवन भूषण यादव के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने रामकुमारपुरा के रोही जाट की ढाणी में छापा मारा। मौके पर एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचते हुए पाया गया। जब उससे लाइसेंस के बारे में पूछा गया, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
पुलिस ने आरोपी सतीश कुमार, निवासी लीला की ढाणी तन दयाल का नांगल डाबला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और अवैध शराब बिक्री में शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
Comments are closed.