गांव गाजसर में विनायक सरस्वती संस्कार केंद्र का निरीक्षण…

विद्यार्थियों की गतिविधियों और दिनचर्या की सराहना

गांव गाजसर में स्थित विद्या मंदिर द्वारा संचालित विनायक सरस्वती संस्कार केंद्र का निरीक्षण अखिल भारतीय संस्कार केंद्र संयोजक रामस्वरूप, सहक्षेत्रीय संस्कार केंद्र प्रमुख महीपाल प्रजापत और विद्या भारती संस्थान जयपुर के जिला संस्कार केंद्र प्रमुखों ने किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने केंद्र के विद्यार्थियों की वंदना, योग, सुलेख सहित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और उनकी दिनचर्या की जानकारी ली।

विद्यार्थियों ने गीता श्लोक, दोहे, और राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर आदर्श शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष मदनलाल प्रजापत, जिला सचिव त्रिविक्रम अपूर्वा, सहसचिव मनीष बेदी, जिला संस्कार केंद्र प्रमुख ओमप्रकाश मील, और केंद्र संरक्षक श्रीकृष्ण सारस्वत भी उपस्थित थे।

Comments are closed.