घुमंतु और अर्द्ध घुमंतु समाज के लिए सहायता शिविर आयोजित…

सामाजिक सेवा और सरकारी योजनाओं के लाभ का फायदा उठाने के लिए आवेदन किए गए

इंद्रमणि पार्क में शुक्रवार को घुमंतु और अर्द्ध घुमंतु समाज के लिए एक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में समाज के लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए दस्तावेजों के आवेदन किए, जिनमें मूल निवास, आधार कार्ड, जन आधार, घुमंतु पहचान पत्र, वोटर आईडी और जाति प्रमाण पत्र शामिल थे।

घुमंतु विभाग कार्य प्रमुख मदनलाल प्रजापत, जिला कार्य प्रमुख अशोक शर्मा, महेश शर्मा, बाबूलाल प्रजापत, मनोज झाझड़ा, और राजू भाट ने शिविर में लोगों को आवेदन पत्र भरने में मदद की। इस दौरान लगभग 200 लोगों ने विभिन्न दस्तावेजों के लिए आवेदन किया।

Comments are closed.