चांदपोल गेट पर जलदाय विभाग की पाइपलाइन लीकेज से परेशानी…
स्थानीय निवासी परेशान, विभाग से समाधान की मांग
चांदपोल गेट के बाहर बिहारी मार्ग के नाले पर स्थित बालाजी मंदिर के पास आम रास्ते पर जलदाय विभाग की पाइप लाइन में लीकेज होने से उपभोक्ताओं और आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मुरारी लाल शर्मा के अनुसार, पाइप लाइन में दो महीने से लीकेज हो रहा है, जिससे लोगों को पेयजल की सप्लाई नहीं मिल रही है।
इसके अलावा, रास्ते में कीचड़ जमा रहने से राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। मुरारी लाल शर्मा ने बताया कि इस समस्या के बारे में विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है।
Comments are closed.