चिड़ावा में फिरौती के लिए फायरिंग, व्यापारी परिवार सहित डरा हुआ…
एक करोड़ रुपए की फिरौती की पर्ची फेंकी, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की
चिड़ावा के मुख्य बाजार स्थित लालचंद पेड़ावाला की दुकान पर सोमवार शाम दो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने पहले दुकान पर 1 करोड़ रुपए की फिरौती की पर्ची फेंकी, और उसके बाद ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर किए। पर्ची पर लिखा था कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो अगली गोली सीधे व्यापारी के ऊपर चलेगी।
दुकानदार सुभाष राव ने बताया कि एक महीने से विदेशी नंबरों से उन्हें फिरौती की धमकी मिल रही थी, जिसे उन्होंने ब्लॉक कर दिया था। रविवार को भी एक कॉल आई थी, जिसमें दुकान के बारे में जानकारी ली गई थी। सोमवार को जैसे ही व्यापारी कारखाने में काम कर रहे थे, गोलियों की आवाज आई और जब तक वह दुकान पहुंचे, बदमाश फरार हो चुके थे।
घटना के बाद से बाजार में डर का माहौल है, और व्यापारी समुदाय में आक्रोश है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, और आरोपी युवकों की तलाश में टीमों को अलग-अलग इलाकों में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
व्यापारी सुभाष राव ने बताया कि घटना के बाद से उनका परिवार डरा हुआ है, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिया है। इस वारदात के बाद चिड़ावा शहर में दहशत का माहौल है।
Comments are closed.