Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
चिड़ावा के बख्तावरपुरा गांव के पास काटली नदी के पुलिया इलाके में एक रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। स्पीड नियंत्रण के दौरान बस पुलिया के एक साइड में नीचे की ओर घूम गई, जिससे यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। हालांकि, इस हादसे में कोई भी सवारी घायल नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित रूप से बस से बाहर उतार लिए गए।
घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तीतर-बीतर किया और बस को हटवाकर यातायात को सुचारू किया। इस घटना के कारण लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही।
रोडवेज अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर और कंडक्टर से पूरी घटना की जानकारी ली। रोडवेज ने इस हादसे की जांच शुरू करने की बात कही है, और दोषी पाए जाने पर ड्राइवर और कंडक्टर पर कार्रवाई की जा सकती है।
Comments are closed.