चूरू आबकारी विभाग में 8.5 करोड़ का घोटाला उजागर…

साइबर थाना पुलिस ने एलडीसी समेत चार लोगों को किया गिरफ्तार

चूरू में आबकारी विभाग के सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर 8.5 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभाग के एक एलडीसी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि सॉफ्टवेयर के एडजस्टमेंट हेड में हेरफेर कर सरकारी राजस्व को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया। मामले की शुरुआत अक्टूबर 2024 में हुई, जब आबकारी निरीक्षक ने साहवा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

साइबर पुलिस ने डिजिटल साक्ष्य जुटाने और चार करोड़ से अधिक आईपी एड्रेस खंगालने के बाद एलडीसी अजय कुमार समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह फ्रॉड जिले की 29 दुकानों के माध्यम से किया गया था। अब तक पुलिस ने इस घोटाले में से 4.5 करोड़ रुपये रिकवर कर लिए हैं। अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है।

Comments are closed.