चूरू: ओवरब्रिज निर्माण से बस संचालकों को परेशानी, कलेक्टर को ज्ञापन…

निजी बस संचालकों ने चेतावनी दी, समय रहते समाधान न होने पर चक्का जाम करेंगे

चूरू शहर की पूनिया कॉलोनी के पास बन रहे ओवरब्रिज के कारण बस और छोटे वाहन सवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते निजी बस संचालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस समस्या को लेकर सोमवार को निजी बस यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में यूनियन के अध्यक्ष बिशन सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज के निर्माण में दो से तीन वर्ष का समय लगेगा, जिसके कारण चूरू से राजगढ़ और चूरू से झुंझुनूं जाने वाले वाहनों को रतननगर से होकर जाना पड़ता है। इससे वाहनों की यात्रा में अतिरिक्त समय लग रहा है, जिससे बस संचालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस संबंध में पहले भी ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे चक्का जाम करेंगे और इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Comments are closed.