चूरू जिला जेल में नवाचारों ने बदली दिनचर्या…
भारत विकास परिषद महिला इकाई ने जेल दौरे में बंदियों से की बातचीत
4o
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
चूरू की भारत विकास परिषद महिला इकाई ने मंगलवार को जिला जेल का दौरा किया, जहां बंदियों के व्यवहार और सोच में आए सकारात्मक बदलावों को जाना। जेल अधीक्षक नरेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि पुस्तकालय सुविधा शुरू होने के बाद से बंदियों की दिनचर्या में सुधार हुआ है। अब दिन की शुरुआत योग, ध्यान, माला फेरने और भजन-कीर्तन से होती है।
परिषद सदस्य सरिता सोती ने कहा कि यहां चल रहे नवाचारों को व्यापक रूप से प्रचारित करना चाहिए। दौरे के दौरान महिला बंदियों ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिसे सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन नवाचार प्रेरक ओमप्रकाश तंवर ने किया। दल में मंजू पारीक, मधु बाला गौड़, सुशीला सर्राफ, कुसुम चोटिया, अल्का कंदोई, विक्की गौड़ और अंकिता समेत कई सदस्य मौजूद थीं।
Comments are closed.