चूरू में आपसी रंजिश के चलते युवक की हत्या…
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जब्त की वारदात में प्रयुक्त गाड़ी
चूरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र के ब्राह्मणों का बास गांव में आपसी रंजिश के चलते जयवीर जाट (27) की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छह दिसंबर को जयवीर को कैंपर गाड़ी से टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था।
थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि मृतक के भाई वीरपाल की रिपोर्ट पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच में जुटी पुलिस की चार टीमों ने कार्रवाई करते हुए सोनू शर्मा (26) और ईश्वर कुमार (24) को बिसाऊ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कैंपर गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। बताया गया कि मृतक और आरोपियों के बीच पांच महीने पहले हुए झगड़े की वजह से यह रंजिश पनपी थी, जो इस हत्या का कारण बनी।
Comments are closed.